अभी-अभी: अजमेर दरगाह ब्लास्ट में NIA ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

अजमेर दरगाह में NIA ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। NIA को साध्वी प्राची के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।

आपको बता दें कि 2007 में अजमेर दरगाह पर विस्फोट में दोषी देवेंद्र गुप्ता और भावेश पटेल को एनआईए कोर्ट ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है। 2007 के इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए थे और 17 लोग घायल हुए थे।
सजा सुनाने से पहले 6 फरवरी को जयपुर की एनआईए कोर्ट ने जांच एजेंसी एनआईए से इंद्रेश कुमार और साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत जिन चार लोगों की रिपोर्ट मांगी थी, एनआईए ने चार्जशीट में इन सभी लोगों के नाम दर्ज थे।
इससे पहले एनआईए ने 21 फरवरी को कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में इंद्रेश कुमार समेत चारों को क्लीन चिट दे दी थी। एनआईए ने यह कहते हुए आगे जांच करने से इंकार कर दिया था कि इनके खिलाफ धमाकों की साजिश से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं हैं।
इसलिए इन चारों के बारे में आगे जांच का इरादा नहीं है। जयपुर की एनआईए कोर्ट ने सजा का फैसला सुनाते वक्त इस रिपोर्ट पर सवाल उठाया। कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट देने के लिए कहा था।





