अजब-गजब! इस पेड़ पर फल नहीं बल्कि उगते हैं पैसे

डेस्कः कई लोगों को आपने ये कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते। ये कहावत लगभग सभी लोगों ने कहीं न कहीं सुनी जरूर होगी। लेकिन अगर कहीं पैसे पेड़ पर उगते हों तो। जी हां, ऐसा होता है। यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट में पैसे पेड़ पर ही उगते हैं।

पैसों से लदा यह पेड़ 1700 सालों से ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ, इस पेड़ के तने में ऐसा कोई भी कोना नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो, यह पेड़ देखने में अद्भुत व अनोखा लगता है।

अब इस पेड़ का जितना नाम है उतनी ही इसकी बदनामी की कहानी भी। इस पेड़ को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वास है, तो कोई कहता कि यहां किसी ईश्वर का वास है। क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।

इस पेड़ में सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कई लोग तो विदेश से भी यहां आते हैं। यही कारण है कि इस पेड़ में अलग-अलग तरह की करेंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक औए मान्यता है कि यहाँ पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है।

Back to top button