अच्छी खबर: अभी नहीं बढ़ेगें पेट्रोल-डीजल के दाम

आपके लिए अच्छी खबर. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.26 रपये और डीजल के मूल्य में 1.78 रपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की योजना टाल दी है.

बड़ीखबर: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दोबारा चलेंगे पुराने नोट…

इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन हर महीने की पहली और 16 तारीख को पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसत कीमत के आधार पर दरों में संशोधन करती हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमत 57.43 डालर से बढ़कर 62.82 डालर प्रति बैरल होने और डीजल की कीमत 56.79 डालर से बढ़कर 60.97 डालर बैरल होने के साथ घरेलू बाजार में कीमत वृद्धि वांछनीय थी लेकिन कंपनियों ने इस बारे में फैसला टाल दिया.

अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में वृद्धि के बाद रपये के डालर के मुकाबले मजबूत होकर 68.23 रपये से 68.05 पर आने से थोड़ी राहत मिली. इससे पेट्रोल के दाम में 2.26 रपये लीटर तथा डीजल में 1.78 रपये लीटर वृद्धि किये जाने की जरूरत थी.

इस वृद्धि में स्थानीय शुल्क शामिल नहीं है. वैट को शामिल करने पर वास्तविक वृद्धि पेट्रोल के मामले में करीब 2.90 रपये प्रति लीटर तथा डीजल में 2.10 रपये लीटर होती.फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 66.10 रपये तथा डीजल 54.57 रपये प्रति लीटर है.

Back to top button