अचार खाने से होती हैं ये… 7 खतरनाक बीमारियां

अगर खाने के साथ अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद दो गुना हो जाता हैं। भारत के लगभग हर राज्य के व्यंजन में अचार का अहम रोल होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय थाली अचार के बिना अधूरी सी लगती हैं। आम, नींबू, गाजर और आंवला इत्यादि से बनने वाला खट्टा और चटपटा अचार लोग बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यही स्वादिष्ट अचार आपकी बहुत सी बीमारियों का कारण बनता हैं।

आप सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन खतरनाक होता हैं। वैसे तो कभी-कभार अचार खाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर आप अचार खाने के कुछ ज्यादा ही शौकीन हैं और हर रोज अचार खाते हैं तो थोड़े सावधान हो जाएं क्योंकि अचार का अधिक सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। आईये आपको बताते हैं अधिक अचार खाने से हमें कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

1. पेट की समस्या :

अगर आप अधिक मात्रा में अचार का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है और खाना ठीक से नहीं पचने देता। इसके अलावा पेट में दर्द और पेट में गैस बनने लगती हैं।

2. दिल से जुड़ी बीमारियां :

अचार बनाने के लिए बहुत सारे मसालों का प्रयोग किया जाता हैं। अचार में तेल और नमक बहुत अधिक मात्रा में डाला जाता हैं ताकि अचार को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सके और यह खराब ना हों। लेकिन नमक में मौजूद सोडियम ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिस वजह से दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। अचार में इस्तेमाल होने वाला तेल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण भी हो सकता है।

3. शरीर में सूजन :

अचार में मौजूद ज्यादा सोडियम हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है और शरीर में सूजन आ सकती है। अचार के अधिक सेवन से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा भी कम होने लगती हैं।

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर :

अचार डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर के समान है क्योंकि कई बार अचार को प्रिजर्व करने के लिए नमक के अलावा चीनी का भी इस्तेमाल होता है। इसलिए जो डायबिटीज के रोगी हैं उनको ज्यादा अचार नहीं खाना चाहिए।

5. आंतों के अल्सर की समस्या :

खाने की नली, पेट या छोटी आंत में घाव या छालों का हो जाना अल्सर कहलाता हैं। यह एक गंभीर एवं तकलीफदेह बीमारी है। अचार में डाले जाने वाले मसालों के कारण यह बीमारी हो सकती हैं। देखा गया है कि जो लोग हर रोज अचार खाते हैं उनमें सामान्य तौर पर अल्सर की समस्या ज्यादा पाई जाती हैं। इसलिए बेहतर यही है कि अचार का सेवन एक लिमिट में करें।

6. कैंसर का खतरा :

एक शोध में यह भी पता चला है कि अचार खाने वाले लोगों में गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है। हालांकि यह बात कितनी सत्य है अभी तक यह पूर्ण रूप से साबित नहीं हुआ है। इसके अलावा बता दें कि अचार से ग्रासनली के कैंसर की भी संभावना जताई गई हैं।

7. ब्लड प्रेशर का बढ़ना :

नमक ज्यादा खाने से कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या होती हैं और आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि अचार में बहुत सारे नमक का प्रयोग किया जाता हैं जिसमें सोडियम होता हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता हैं। इसलिए समझदारी इसी में है कि हाई बीपी के मरीज अचार से दूर रहें।

Back to top button