अगर मानसून का उठाना हो लुफ्त तो इन 10 खूबसूरत जगहों पर जाएं जरुर

1. Kodaikanal :

मानसून का मजा लेने के लिए आप तमिलनाडु के कोडईकनल का रुख कर सकते हैं। यहां पर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहता है। बरसात के मौसम मे इस हिल स्‍टेशन में काफी पर्सटक आते हैं। यहां आपको हरा-भरा जंगल भी दिखेगा और खूबसूरत वॉटरफॉल्‍स भी। बारिश के दौरान कोडई की खूबसूरती देखने लायक है।

अगर मानसून का उठाना हो लुफ्त तो इन 10 खूबसूरत जगहों पर जाएं जरुर

2. Athirapally :

केरल का यह खूबसूरत हिल स्‍टेशन वॉटरफॉल्‍स के लिए जाना जाता है। झरने की तेज आवाज के बीच चिड़ियों की चहचाहट आपको मंत्रमुग्‍ध कर देगी। जून से लेकर सितंबर के बीच यहां का मौसम काफी अच्‍छा रहता है। मानसून के सीजन में यहां आने वाले लोगों की संख्‍या में इजाफा हो जाता है।

ये भी पढ़े: रोमांस की सबसे अच्छी है मुन्‍नार की ये 6 जगहे जरूर घूमें

3. Alleppey :

केरल के अन्‍य टूरिस्‍ट प्‍लेसेज की तरह यहां पर भी मानसून के सीजन में आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। यहां कई खूबसूरत झील भी हैं। अगर आप इस खूबसूरत जगह आते हैं, तो शिकारा में बैठना न भूलें। यह एक लकड़ी की बोट होती है जिस पर बैठने का अलग ही मजा है।

4. Goa :

गोवा तो घूमने के लिए सदाबहार टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन है। लेकिन बरसात के मौसम में यहां का नजारा कुछ अलग होता है। बीच पर मस्‍ती करने के अलावा यहां होने वाले कार्निवॉल में भी हिस्‍सा ले सकते हैं। यह मानसून के दौरान ही आयोजित किए जाते हैं। इसमें साओ-जाओ सबसे प्रमुख है।

5. Lonavla :

पुणे का लोनावला भी बेस्‍ट मानसून डेस्‍टिनेशन है। जून से लेकर सितंबर तक यहां टूरिस्‍टों की लाइन लगी रहती है। प्रकृतिप्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं। तो इस सीजन लोनावला की सैर कर लीजिए।

6. Mussoorie :

भारत के मानसून टूर की बात हो और उसमें उत्‍तराखंड का मसूरी न आए। यह नहीं हो सकता। दून वैली से लेकर शिवालिक रेंज तक, यहां कई जगहें टूरिस्‍टों को आकर्षित करती हैं। आसमान में सफेद बादलों के बीच हरा-भरा मसूरी देखकर बरबस ही आप यहां चले आएंगे।

7. Jaipur :

किलों के शहर जयपुर में मानसून सीजन को इंज्‍वॉय करना तो बनता ही है। जून-जुलाई में यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। आप चाहते हैं कि मानसून सीजन काफी अच्‍छे से गुजरे, तो जयपुर का रुख कर सकते हैं।

8. Leh Ladakh :

लेह-लद्दाख में आते ही आप यहां की सुंदरता में खो जाएंगे। एडवेंचर्स के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं। यहां बाइक से सैर करने वालों की अच्‍छी-खास जमात है। तो इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं, तो निकल पड़िए लद्दाख की सैर पर।

9. Panchgani :

आप मुंबई से पांच घंटे की यात्रा तय करके पंचगनी पहुंच सकते हैं। यहां आप वेना लेक, लिंग-माला वॉटरफॉल्‍स और हार्स राइडिंग का मजा ले सकते हैं। बारिश के सीजन में यहां घूमने में काफी मजा आता है।

10. Malshej Ghat :

महाराष्‍ट्र के मलशेज घाट में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां कई मशहूर किले हैं। इसके अलावा वॉटरफॉल्‍स का आनंद लेने के लिए आप इस जगह को चुन सकते हैं।

Back to top button