अगर पतली आइब्रोज की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स…

कुछ लड़कियों की आईब्रो बहुत हल्की होती हैं। जिसके कारण उनकी खूबसूरती पर बुरा असर पड़ता है। लड़कियां अपनी आईब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी आईब्रो काली और घनी हो जाएंगी।अगर पतली आइब्रोज की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स...
आइब्रोज की समस्या:
# बादाम का तेल आइब्रो को घना बनाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण भी देता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।
# मेथी के दाने बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी के दानों का पेस्ट बनाकर अपनी आइब्रोज पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रो घनी हो जाएंगी।
# कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। कैस्टर ऑयल में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं जो ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाते हैं। जिससे आईब्रो घनी हो जाती हैं।

# प्याज के रस के इस्तेमाल से भी आप अपनी आईब्रो को मोटा और घना बना सकते हैं। इसके लिए प्याज के रस को रुई में लगाकर अपनी आइब्रोज पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें।

Back to top button