अगर डेंगू की चपेट में आ गए तो ध्यान रखें इन बातों का

आपने देखा ही होगा आपकी मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को अचानक से बुखार हो कर डेंगू हो गया। वह बैंडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक की शूट कर रही थी लेकिन अब उन्होंने शूट से छुट्टी ले ली है जब तक वह ठीक नहीं हो जाती। जी हां, तो आप भी जान ले डेंगू से कैसे बचा जा सकता है। 
अगर डेंगू जैसी बीमारी के चपेट में आते हैं तो शरीर को भरपूर आराम दें। जितना पानी पी सकते हैं पानी पीए।
हो सकता है बुखार से आपको बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो ऐसे में खाना पीना बिल्कुल नहीं छोड़े, फल खाना बंद नहीं करें, थोड़ा-थोड़ा करके दलिया खाते रहें।
डेंगू का सीधा असर आपके लीवर पर पड़ता है। ऐसे में जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते मसालेदार चीजों से दूर रहे। डेंगू में आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।
आपको बता दें घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो उसे जरूर लगाए। इसे लगाने से आप घरों में मच्छरों की संख्या कम होती है। यह एक ऐसी जड़ी बुटी है जिसकी खूशबू से मच्छर भागने लगते हैं।
आपको बता दें घर में या आस-पास अगर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है तो ऐसे में डीडीटी पाउडर या ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने से डेंगू का खतरा कम होता है। इसका उपयोग करने से आप डेंगू की चपेट में आने से बच जाओंगे।





