अगर जान जाएगे 18 तारीख की खूब‌ियों के बारे में, तो हर काम शुरू करेंगे महीने की हर 18 को…

आपको बता दें ज‌िस तरह पूरी दुन‌िया में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है और इस नंबर की अशुभता के कारण कई-कई ब‌िल्ड‌िंग में 13 नंबर का फ्लैट नहीं होता। कई होटलों में 13 नंबर का कमरा नहीं होता।

ठीक इसके व‌िपरीत दुन‌िया के कई देशों में 18 नंबर को बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये जानें 18 नंबर के बारे में दुन‌िया में कैसी-कैसी मान्यताएं हैं।

चीन में मान्यता है क‌ि अंक 18 धन और समृद्ध‌ि का प्रतीक है। 18 का उच्चारण करने से सकारत्मक उर्जा का प्रवाह होता है जो धन वैभव को आकर्ष‌ित करता है।

चीन में 18 अंक के महत्व के कारण ही 18 वें नंबर का घर और 18 नंबर का फ्लैट सबसे महंगा ब‌िकता है। माना जाता है क‌ि इस नंबर के घर में धन और सुख समृद्ध‌ि आएगी।

जानिए 1 सेकंड में क्या-क्या होता है इंटरनेट एंव सोशल मीडिया पर, जानकर यकीन करना होगा मुश्किल…

ह‌िब्रू भाषा में जीवन शब्द को व्यक्त करने के ल‌िए अंक 18 का प्रयोग क‌िया जाता है।

यहूदी लोग लंबे जीवन की शुभ कामना और आशीर्वाद के ल‌िए 18-18 नगद उपहार देते हैं।

भारत में अंक 18 को शुभ माना जाता है इसल‌िए ही पुराणों की संख्या 18 रखी गई है। शास्‍त्र भी कुल 18 हैं। महाभारत महाकाव्य को 18 भागों में बांटा गया है।

अंकज्‍योत‌िष के अनुसार 18 अंक का जोड़ 1+8= 9 आता है। अंक 9 गुरु से प्रभाव‌ित माना जाता है जो धन और उन्नत‌ि का प्रतीक माना जाता है।

Back to top button