अगर चाहिए अच्छे और मजबूत बाल, तो भूल कर भी न करें ये काम

हम बालों को खूबसूरत दिखाने के लिए उन पर बिना सोचे-समझे नई-नई चीजें आजमाते रहते हैं और खुद अपने बालों के दुश्मन बन जाते हैं। राजधानी दिल्ली की त्वचा रोग एवं बाल विशेषज्ञ सोनिया मंगल ने उन चीजों की ओर ध्यान खींचा है, जिनसे हम अपने बालों के दुश्मन बन जाते हैं ।अगर चाहिए अच्छे और मजबूत बाल, तो भूल कर भी न करें ये काम

स्ट्रेटनर्स का इस्तेमाल : लोग बालों को सीधा करने के लिए बालों पर उनका प्रत्यक्ष प्रयोग करने के आदी होते हैं, लेकिन इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। स्ट्रेटनर्स के प्रत्यक्ष प्रयोग से बाल रूखे, बेजान और चिपकू हो जाते हैं।

बनाये अपनी मुस्कान को और भी खूबसूरत

जरूरत से ज्यादा कंघी : ऐसा करने से बाल झड़ना भी शुरू हो सकते हैं। गीले बालों में कंघी करने से भी बाल गिरने की समस्या खड़ी होती है।

रोजाना शैंपू का प्रयोग : प्रतिदिन शैंपू करने से बाल रूखे हो जाते हैं। गलत कंघी का इस्तेमाल भी बाल गिरने का सबब हो सकता है।

बाल सुखाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल : हम अक्सर आए दिन बालों को सुखाने के लिए तौलिया अपनाते हैं। तौलिया बालों की जड़ों को हिलाकर रख देता है, जिससे उनमें रगड़ लगती है और अंतत: वे टूटने लगते हैं।

खानपान संबंधी अस्वस्थ आदतें : घने और रेशमी बालों के लिए विटामिन ए, सी और ई बेहद जरूरी हैं।

 
Back to top button