अगर कर रहे है नाईट शिफ्ट तो हो जाये सावधान नहीं तो…

लंदन। रात की पाली (नाइट शिफ्ट) में काम करना आपके जिगर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि जिगर यानी लिवर 24 घंटों में दिन और रात के हिसाब से भोजन और भूख के चक्र का आदी हो जाता है। रात की ड्यूटी के कारण आप समय पर भोजन नहीं कर पाते, जिसका बुरा असर आपके लिवर पर पड़ता है।अगर कर रहे है नाईट शिफ्ट

शोधकर्ताओं ने चूहों पर प्रयोग कर पाया कि जिगर का आकार रात में बढ़ता है और वह खुद को ज्यादा खुराक के लिए तैयार करता है, लेकिन उसे समय पर उतनी खुराक नहीं मिल पाती।

जानिए क्या है ब्यूटी के लिए जायफल का इस्तेमाल

शोधकर्ताओं ने बताया है कि जब सामान्य जैविक क्रिया की लय उलट जाती है तो जिगर के घटने-बढ़ने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि व्यावसायिक बाधाओं या निजी आदतों के कारण हमारे जैविक घड़ी में व्यवधान पड़ता है, जिसका असर जिगर के महत्वपूर्ण कामकाज पर भी पड़ता है।

प्रयोग के दौरान चूहों को रात में चारा दिया गया, जबकि दिन में आराम करने दिया गया।

जिनेवा विश्वविद्यालय के शोध प्रमुख फ्लोर सिंटूरल ने कहा, “हमने देखा कि रात में सक्रिय चरण के दौरान जिगर 40 फीसदी से अधिक बढ़ता है और दिन के दौरान यह शुरुआती आकार में वापस आ जाता है। जैविक घड़ी में बदलाव से यह प्रक्रिया प्रभावित होती है।”

 
Back to top button