अगर कम सोते है तो हो जाइये सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

क्या आप रात में भरपूर नींद ले रहे हैं? अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे वजन के साथ-साथ डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। हाल ही में हुए रिसर्च में पता चला है कि जो लोग रात में छह घंटे की नींद ले रहे हैं, उनकी कमर की माप, रात में नौ घंटे की नींद ले रहे लोगों की कमर से 3 सेमी ज्यादा पाई गई।

कम घंटों की नींद लेने वाले लोगों में मोटापा बढ़ने के लक्षण भी सामने आये है।
ये भी पढ़े: अभी अभी हुआ ऐतिहासिक फैसला: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को मिलेगी सरकारी नौकरी देगी सरकार
शोधकर्ताओं ने कहा, ‘हमारे अध्ययन के नतीजे में ये बात सामने आई है, जिनमें अपर्याप्त नींद डायबिटीज जैसे मेटाबॉलिक रोगों के बढ़ने में मदद कर सकती है।’
ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी के ग्रेग पॉटर ने कहा, ‘1980 की तुलना में दुनियाभर में मोटे लोगों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। मोटापा कई तरह के रोगों को बढ़ने में मदद करता है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज को। लोगों का वजन क्यों बढ़ता है? इसकी जानकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए निर्णायक है।’
शोधकार्ताओं की टीम ने अध्ययन के दायरे में 1,615 वयस्कों को रखा। इनमें देखा गया कि वे कितने समय नींद लेते हैं और कितनी मात्रा में भोजन लेते हैं। इस शोध का पूरा निष्कर्ष पत्रिका ‘प्लोस वन’ में पढ़ा जा सकता है।





