अखिलेश राज में फिर लड़की को जिंदा जलाया

allahabadलखनऊ (27 सितंबर): अखिलेश यादव के ‘उत्तम प्रदेश’ से एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर जमीन पर अवैध कब्‍जा करने का विरोध करना लड़की को इतना भारी पड़ा की दबंगों ने उसे जिंदा ही जला दिया।

खबर के अनुसार, ज़मीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने गई इस लड़की को दबंगों ने आग लगा दी, जिसके बाद उसे इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की 80-85 फीसदी जल गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लड़की के परिजनों के मुताबिक़, घटना के बाद वे थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में अधिकारियों के दबाव में मामला दर्ज किया गया और चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी ने मामला दर्ज न करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button