अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमर सिंह पार्टी से बाहर, मचा घमसान

यूपी के सियासत में मचा घमसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के बाद सत्ताधारी समाजवादी कुनबे में सुलह की कोशिशों के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। आज यूपी के सीएम जहां लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क मेें पार्टी प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय अधिवेशन कर रहे हैं तो वहीं सपा सुप्रमो मुलायम सिंह यादव ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस अधिवेशन में भाग लेने से मना कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पास हुए-

जनेश्वर मिश्र पार्क मेें अधिवेशन कर रहे हैं अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन इस राष्ट्रीय अधिवेशन में ना तो मुलायम सिंह शामिल है और ना पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह दिख रहे हैं। बावजूद इसके रामगोपाल यादव इस अधिवेशन में मौजूद हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पूरे पार्टी के मार्गदर्शक हैं। मैं नेताजी का बेटा हूं, इसलिए मुझपर जिम्मेदारी ज्यादा है। 

गौरतलब हो कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुआ, जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, तो वहीं अमर सिंह को पार्टी से निकालने पर बात हुई। इसमें शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को प्रस्ताव में रखा गया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी का सम्मान जितना आज करते हैं, उतना ही पहले भी करते रहे हैं।

Back to top button