अखिलेश ने किया बड़ा खुलासा, कहा- चुनाव में हार की सबसे बड़ी वजह परिवार…

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को स्वीकार किया कि परिवार की कलह भी विधानसभा चुनाव में हार की एक वजह रही। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने वालों को पार्टी का संविधान पढ़ने की नसीहत दी। अखिलेश सपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा, एक वरिष्ठ पत्रकार ने हमें बताया कि परिवार में झगड़े की वजह से विधानसभा चुनाव में हार हुई है। इस पर अखिलेश से सवाल हुआ, क्या आप इससे सहमत हैं?
इस पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बहुत से कारण रहे हैं। उनमें परिवार का झगड़ा भी एक कारण है। टीवी वालों को झगड़ा दिखाने के लिए हमारा ही घर मिला। झगड़े दूसरे जगह भी होते हैं। उन्होंने सवाल दागा कि किस परिवार में झगड़ा नहीं होता?
यह भी पढ़े: यूपी के गोरखपुर समेत इन शहरोँ में मेट्रो का काम जल्द होगा शुरू, प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए हुआ करार
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की शिवपाल यादव की मांग पर अखिलेश ने कहा कि जो भी ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें सपा का संविधान और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस पढ़नी चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया कि परिवार के विवाद पर बात करने के लिए कोई एक दिन तय कर लीजिए, सभी सवालों के जवाब देंगे।





