अखिलेश का 2 तस्वीरों से योगी सरकार पर अटैक, बोले- मेट्रो से पहले जानवरों का करें पालन पोषण

  • लखनऊ.यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो की शुरुआत सीएम योगी करने जा रहे हैं। 5 सितंबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में योगी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी शुरुआत से पहले अखि‍लेश ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की और योगी सरकार पर तंज कसा। 
    Akhilesh's 2 photographs attack the Yogi government, speak - follow the rules of animals before feeding

    अखिलेश ने कहा- मेट्रो से पहले जानवरों का पालन पोषण करे सरकार…

    – अखिलेश ने शनिवार को सोशल मीडिया में एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वे लखनऊ मेट्रो के ऑफिस में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर तब की है जब वे यूपी के मुख्यमंत्री थे।
    – उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- ”समाजवादियों द्वारा बनाई बेहतरीन मेट्रो में बैठने से पहले, लखनऊ की सड़कों पर घूम रहे पांच हजार लावारिश जानवरों के पालन पोषण का इंतज़ाम करे सरकार।” 
    – उनके इस कमेंट को लोगों ने ट्रॉल भी किया। किसी ने कहा- ‘अगर आप ने इतना ही अच्छा काम किया होता तो आज सत्ता से बाहर न होते।’ 
    – वहीं, किसी ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा- ‘इन्होंने (योगी सरकार) कोई काम नहीं किया। समाजवादियों के काम पर चल रही है योगी सरकार।’

    अखि‍लेश ने लिखा- गोमती नदी में उगे सरकारी उपेक्षा से खर-पतवार

    – इतना नहीं इसके कुछ देर बाद अखिलेश ने अपने एक दूसरे ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया में साझा की। इसमें उन्होंने रिवर फ्रंट की बदहाली को लेकर योगी सरकार को घेरा। 
    – उन्होंने फोटो के साथ लिखा- ”दुख होता है देखकर कि जिस गोमती रिवर फ़्रंट को इतनी कोशिशों से सजाया था। लखनऊ की शान बनाया था। वहां सरकारी उपेक्षा से खर-पतवार उग आये हैं।” 
    – दरअसल इस तस्वीर में गोमती नदी में घास नजर आ रही है, जिसको लेकर अखिलेश ने कमेंट किया।

    इनॉगरेशन पहले भी हुआ, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो पाई

    – बता दें, अखिलेश यादव ने 1 दिसंबर 2016 को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें मुलायम सिंह यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया था।
    – उस समय आलमबाग डिपो से ट्रांसपोर्ट नगर तक 6 किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया था।
    – इसे पब्लिक के लिए शुरू करने की कई बार डेट दी गई, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई।

    2013 में हुई थी लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत

    – लखनऊ मेट्रो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। उन्होंने मेट्रो की शुरुआत 2013 में की थी, लेकिन इस काम ने रफ्तार 2014 में पकड़ी। 3 साल के में इसके ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया।

    ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग

    – लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
    – इस दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं। इसका एवरेज हर एक किलोमीटर पर एक मेट्रो स्टेशन है।
    – इसमें टांसपेार्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।

    लखनऊ में मेट्रो के 4 रूट तैयार हो रहे

    – अमौसी से कुर्सी रोड।
    – बड़ा इमामबाड़ा से सुल्तानपुर रोड।
    – पीजीआई से राजाजीपुरम।
    – हजरतगंज से फैजाबाद रोड तक मेट्रो को जोड़ा जाएगा।

    4 हजार मजदूर लगे, ढाई करोड़ रुपए रोज हुए खर्च

    – मेट्रो के एक इंजीनियर ने बताया कि साढ़े 8 किमी के ट्रैक पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। 
    – लखनऊ मेट्रो को बनाने में 4 हजार मजदूर, 790 दिन और 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए रोजाना खर्च लगा है।
Back to top button