अखिलेश का मास्टर प्लान: अयोध्या में राम की मूर्ति से पहले सैफई में लगेगी कृष्‍ण की मूर्ति

समाजवादी पार्टी की यह पहल योगी सरकार द्वारा आयोध्या में भगवान राम की मूर्ति स्‍थापित करने की योजना पर मास्टर स्ट्रोक साबित होगी। सपा ने इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

अखिलेश का मास्टर प्लान: अयोध्या में राम की मूर्ति से पहले सैफई में लगेगी कृष्‍ण की मूर्तिगौरतलब है कि योगी सरकार ने अयोध्या में सरयू नदी के पास भगवान राम की मूर्ति स्‍थापित करने की योजना बनाई थी। इसकी प्रजेंटेशन भी गवर्नर राम नाईक को दिखाई गई थी।

राज्य के पर्यटन विभाग का कहना था कि इससे अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।

 
Back to top button