खुशखबरी: जीती मुंबई…अंबानी देंगे फ्री ‘JIO’ का रिटर्न गिफ्ट…

1.5 महीने के खेल के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 10 की चैंपियन बनकर उभरी. मुंबई ने रोमांचक फाइनल में पुणे सुपरजाएंट को 1 रन से हराया. फाइनल खत्म होने के बाद मुंबई के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग मुंबई की जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि मुकेश अंबानी की टीम जीत गई है, अब वो खुश होकर दोबारा जियो प्लान चला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने खत्म किया पूरे विपक्ष का खेल, ये होंगे देश के अगले राष्ट्रपति!
आपको बता दें कि आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया.
आखिर jio के बदले दी गई दुआ खाली नहीं गई।
— अफवाह (@fakeafwah) 21 May 2017
एक समय मुकाबले पर पकड़ बनाए रखने वाली पुणे टीम से मिशेल जॉनसन की नपी-तुली घातक गेंदबाजी ने जीत छीन ली. लो स्कोरिंग मैच में मुकाबला आखिरी ओवर तक चला और मिशेल जॉनसन ने 6 गेंदों में खेल पलट दिया.





