अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में पीएम मोदी ने दिया सफाई मंत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत का स्वच्छता मिशन दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन चुका है। हमें इस क्षेत्र में अभी और आगे बढ़ना है और स्वच्छ भारत बनाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देनी है। साथ ही पीएम ने सफाई मंत्र देते हुए कहा कि चार दिन के इस सम्मेलन के बाद हम सब इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए ‘4P’ आवश्यक हैं। ये 4P वाले चार मंत्र का अर्थ है राजनीतिक नेतृत्व, सार्वजनिक वित्त पोषण, लोगों की भागीदारी और लोगों की हिस्सेदारी हैं।
राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हुए शामिल
अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार स्वच्छता के साथ ही पोषण पर भी समान रूप से बल दे रही है। आज वह सुन और देख रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश के लोगों का मिजाज बदल दिया है, किस तरह से भारत के गांवों में बीमारियां कम हुई हैं, इलाज पर होने वाला खर्च कम हुआ है। इससे उन्हें बहुत संतोष मिलता है।
ये भी पढ़ें : एशियाड खेलों में मेडल जितने वाले खिलाडियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित 
खुले में शौच से मुक्त के लिए किया प्रेरित
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 4 साल पहले खुले में शौच करने वाली वैश्विक आबादी का 60प्रतिशत हिस्सा भारत में था, लेकिन अब 20प्रतिशत से भी कम हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों में सिर्फ शौचालय ही नहीं बने, गांव-शहर खुले में शौच से मुक्त ही नहीं हुए बल्कि 90 प्रतिशत से अधिक शौचालयों का नियमित उपयोग भी हो रहा है। पीएम ने कहा कि आज मुझे गर्व है कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सवा सौ करोड़ भारतवासियों ने स्वच्छ भारत अभियान को दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बना दिया है। अगर उन्होंने गांधी जी को, उनके विचारों को, इतनी गहराई से नहीं समझा होता, तो सरकार की प्राथमिकताओं में भी स्वच्छता अभियान कभी नहीं आ पाता।
The post अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में पीएम मोदी ने दिया सफाई मंत्र appeared first on .

Back to top button