अंजान शख्स ने पीछे से किया कुछ ऐसा, हिना खान रह गई शॉक्ड, देखें VIDEO

डेस्क. टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान ने 2 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें ऐसा सरप्राइज मिला जिसे देखकर वो शॉक्ड हो गईं।
इस इंसिडेंस का वीडियो हिना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपना बर्थडे सरप्राइज देखकर हैरान हो गईं। दरअसल, हिना के फैंस और दोस्तों ने उनके जन्मदिन पर ढेर सारे फूल और गिफ्ट्स भेजे थे।
जिन्हें देखकर हिना को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्हें इतने सारे तोहफे मिले हैं। बाद में हिना ने सभी को थैंक्यू बोलते हुए इन गिफ्ट्स के फोटो और वीडियो शेयर किए।
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ मनाया बर्थडे
हिना ने अपना जन्मदिन ‘बिग बॉस’ के करीबी दोस्तों और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मनाया। केक कटिंग के बाद सभी ने मिलकर खूब मस्ती और डांस भी किया। इस बर्थडे पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
Dear fans, Thank you for your time and your love and positive energy..it really lifts my spirit and it means the world to me that I mean anything to youI am speechlessI thank god and my parents for blessing me and than I thank you guys to make me what I am today.. #Gratitude you guys made it so so special.. Most of all I want to thank each one of you for your support not thru the great times that we hv shared but the worst times as well.. thank you for being thr #HappyBirthdayToMe
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Oct 2, 2018 at 4:18am PDT
इन वीडियो में हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और ‘बिग बॉस 11’ के साथी कंटेस्टेंट्स विकास गुप्ता, रोहन मेहरा, बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा के साथ अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रही हैं। केक काटने के विकास गुप्ता ढेर सारा केक उठाकर हिना के चेहरे लगा देते हैं। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
सपना चौधरी के सॉन्ग पर किया डांस
हिना ने अपनी बर्थडे पार्टी में ‘बिग बॉस 11’ में उनकी साथी कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी के फेमस सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर जमकर डांस किया। हालांकि, सपना इस पार्टी में नहीं पहुंची थी।
बता दें कि हिना के फैंस उनके बर्थडे के पहले से ही उन्हें एडवांस में गिफ्ट्स भेजना शुरू कर दिए थे। इन सभी गिफ्टों में से हिना ने कुछ खूबसूरत चुनिंदा गिफ्टों की तस्वीरें कल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।





