होटल के कमरे में युवक ने किया कुछ ऐसा, कहानी पढ़ देहल जाएगा दिल

नई दिल्ली : दिल को दहला देने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़कर सबकी रूह कांप जाएगी। जी हां नोएडा में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही साथी युवती की जान लेने की कोशिश की और जब उसको लगा की युवती की मौत हो गई तो उसने खुदखुशी कर ली।
दरअसल गाजियाबाद की रहने वाली नेहा ने 19 जुलाई की केडी कैम्पस में आरपीएफ कोर्स में दाखिला लिया था। नेहा के दाखिला लेने के बाद अगले दिन मोहित यादव ने दाखिला लिया था। सूत्रों के अनुसार यह पता चला है की दोनों लोगो में काफी नजदीकियां थी।
एक दिन नेहा मोहित के साथ सेक्टर 63 स्थित छिजारसी गांव में एक होटल में गयी थी और उनके साथ एक युवक और था जिसने होटल की बुकिंग कराई थी। घटना से पहले होटल टेररेने एम्पायर के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीरें में मोहित और नेहा साफ नजर आ रहा है, दोनों रिसेप्शन पर खड़े हैं और एक दूसरा युवक होटल में बुकिंग कर रहा है। फिर तीनों कमरे में चले जाते हैं और दूसरा युवक वहां से निकल जाता है।
कमरे में जाने के कुछ देर बाद गोली चलने और लड़की के चिल्लाने की आवाज से होटल में हलचल मच जाती है। जब होटल के स्टाफ ने पूछने की कोशिश की तो लड़के ने दरवाजा नहीं खोला और बोला की कुछ नहीं हुआ है, लेकिन जब दूसरे कमरे देखा गया तो लड़की बाथरूम में बदहवास पड़ी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मोहित का शव पंखे से लटका हुआ मिला वहीं नेहा गंभीर अवस्था में मिली। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रिफर कर दिया। अभी पूरा मामला सामने नहीं आया है, पुलिस जाँच में जुटी हुई है। वहीं दूसरा युवक की भी खोज की जा रही है जिसे कैमरा में देखा गया था।





