हॉकीः उथप्पा के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड-ए को 2-1 से हराया

hocky5-1438584360आकलैंड। अटैकिंग मिडफील्डर एसके उथप्पा के दो गोलों की मदद से भारत की पुरुष हॉकी टीम ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड-ए टीम को 2-1 से हरा दिया।

कल पहले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने पांचवें मिनट में ही पहला हमला बोला। कर्नाटक के उथप्पा ने भारत के लिए पांचवें और 34वें मिनट में गोल किए।

अब भारत को मंगलवार को सीनियर कीवी टीम से भिड़ना है। भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड-ए टीम को पहले मैच में 3-1 से हराया था।

कीवी टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में स्टीफन जेनेस ने किया। यह एक शानदार फील्ड गोल था।

तीसरे क्वार्टर में उथप्पा ने जबर्दस्त खेल दिखाते हुए अकेले दम पर सर्कल के भीतर गेंद ले जाकर गोल किया।

भारत ने 34वें मिनट में हुए इस गोल के दम पर 2 . 0 से बढत बना ली। आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड ए को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने इसे बचा लिया।

 

Back to top button