

आवश्यक सामग्रीः हैवी क्रीम या फ्रेश मलाई – 400 ग्राम (2 कप), चीनी पाउडर – 70 ग्राम (1/3 कप), केला – 1 (मीडियम आकार का), सेब – 1 (मीडियम आकार का), पका आम – 1 (मीडियम आकार का), अंगूर – 100 ग्राम, काजू – 6-7, बादाम – 6-7
विधि: क्रीम या मलाई में चीनी पाउडर मिला कर अच्छी तरह से फेंट लीजिये ताकि सारी चीनी मलाई में अच्छी तरह से घुल जाए। मलाई को आप मिक्सर या हैंड मिक्सर से भी फेंट सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा ना फेंटें क्योंकि ज्यादा फेंटने से मलाई से मक्खन निकल जाएगा। अब केले, सेब और आम को धोकर छीलिये और एक वर्ग सेमी के टुकड़ों में काट लीजिये। अंगूरों को धोकर उनके डंठल हटा दीजिये और उन्हें 2-2 टुकड़ों में काट लीजिये (यदि अंगूर छोटे हों, तो उन्हें काटने की आवश्यकता नहीं है)। बादाम, काजू और किशमिश को धोकर किशमिश के डंठल हटा दीजिये और बादाम-काजू को छोटा-छोटा काट लीजिये। अब ये सारे कटे हुए फल और मेवा, क्रीम चीनी के मिश्रण में मिला दीजिये और यदि आपको रंग और खुशबू पसंद हो तो इस मिश्रण में 2 टेबल स्पून रूहाफ्जा भी मिला दीजिये। फ्रूट क्रीम तैयार है। अब इसे 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये और फिर फ्रिज से निकाल कर ठंडी-ठंडी परोस कर खाइये।
September 24, 2015
1 minute read