हेलिकॉप्टर का पंखा हुआ चालू, CM फडणवीस को गार्ड्स ने खींचकर बचाया

मुंबई/अलीबाग. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। शुक्रवार को रायगढ़ जिले के अलीबाग में सीएम के सवार होने से पहले ही हेलिकॉप्टार का पंखा चालू कर दिया गया। इससे हेलिकॉप्टर दो फीट ऊपर उठ गया। इस दौरान सुरक्षा रक्षकों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के पास से खींच लिया। घटना पायलट की चूक के कारण होने का अनुमान है। हालांकि, सीएम सचिवालय ने सफाई दी है कि इस तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। अफवाह फैलाई जा रही है। लोगों को इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

चपेट में आ सकते थे…
– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शेकाप के विधायक जयंत पाटील के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने अलीबाग गए थे।
– कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अलीबाग में एक कंपनी के निजी हेलीपैड पर खड़े हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए गए थे। वे बैठे भी नहीं थे कि हेलिकॉप्टर का पंखा चालू हो गया, जिससे वह अचानक जमीन से कुछ ऊपर उठ गया।
– हेलिकॉप्टर के फिर से नीचे आने से फडणवीस उसकी चपेट में आ सकते थे, इसलिए उनके सुरक्षा रक्षकों ने उन्हें तुरंत पीछे खींच लिया।
25 मई को लातूर में हुई थी हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग
– इससे पहले बीते 25 मई को लातूर के निलंगा में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि इसी साल 12 मई को गड़चिरोली में हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते मुख्यमंत्री उड़ान नहीं भर पाए थे। मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से नागपुर जाना पड़ा था।
– इससे पहले बीते 25 मई को लातूर के निलंगा में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि इसी साल 12 मई को गड़चिरोली में हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते मुख्यमंत्री उड़ान नहीं भर पाए थे। मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से नागपुर जाना पड़ा था।
नियमों के अनुसार, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में बैठे बिना उसका पंखा चालू नहीं करना चाहिए। यह घटना कैसे हुई। इसकी जांच होनी चाहिए।
– जयंत पाटील, शेकाप विधायक
– जयंत पाटील, शेकाप विधायक
इनका कहना
– मुख्यमंत्री फडणवीस हेलिकॉप्टर का दरवाजा खोल ही रहे थे कि हेलिकॉप्टर कुछ फीट ऊपर उठ गया। यह देख मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। हेलिकॉप्टर को दोबारा लैंड कराया गया। पंखे की जांच के बाद उसी हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना हुए।
–पीडी मलिकनेर, अतिरिक्त जिलाधिकारी, रायगढ़
-मुख्यमंत्री फडणवीस हेलिकॉप्टर का दरवाजा खोल ही रहे थे कि हेलिकॉप्टर कुछ फीट ऊपर उठ गया। यह देख मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। हेलिकॉप्टर को दोबारा लैंड कराया गया। पंखे की जांच के बाद उसी हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना हुए।
-पीडी मलिकनेर, अतिरिक्त जिलाधिकारी, रायगढ़





