हिन्दु युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

सुलतानपुर, 22 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। राम मंदिर निर्माण में विलम्ब व शिथिलता को संज्ञान में लेते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश व्यापी दौरे पर निकले। इसी क्रम में कार्य योजना बैठक व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक जायसवाल प्रदेश संगठन महामंत्री ने संगठन के कार्यों की प्राथमिकता गिनाते हुए राम मंदिर निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर मंडल प्रभारी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष विवेक सिंह, गंगा शरण पांडेय, केश कुमारी निषाद, श्याम बाबू, शिवाकान्त पांडेय, मनीष मिश्रा, अनिल सिंह, मोहित चौधरी, विजय यादव, रोहित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव समेत आदि मौजूद रहे।
बृजेश तिवारी





