हिना खान को मिला बड़ा ब्रेक, जल्द बड़े पर आएंगी नज़र

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लंबे समय तक अक्षरा का दमदार किरदार निभाने के बाद रियलिटी शो करने के बाद हिना खान को एक नई उचाई हासिल हुई है। खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस  सीज़न 11 की फाइनलिस्ट हिना खान स्टार प्लस के शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में कोमोलिका के रोल में नज़र रहीं हैं, लेकिन हिना शो से ब्रेक लेने जा रहीं क्यूंकि उनकी एंट्री बॉलीवुड में होने जा रही है। जी हां,  हिना खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं।

अपने टैलेंट के बेसिस पर कई अवार्ड्स अपने नाम कर चुकीं हिना खान अवार्ड्स में कदम रखने जा रहीं हैं। हुसैन खान के डायरेक्शन में बन रहीं फिल्म में प्रधान महिला के रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म के लिए हीना ने बाइक चलाना भी सीखा है।
आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं, क्यूंकि हिना खान फिल्म की शूटिंग ख़त्म करने के बाद फिर से वापस कोमोलिका के रोल में लौट आएंगी।

Back to top button