हाईप्रोफाइल पार्टी: कलरफुल लाइट्स, डिस्को फ्लोर, EDM की हाई बीट्स धुनें

भोपाल.कलरफुल लाइट्स, डिस्को फ्लोर, ईडीएम की हाई बीट्स धुनें और इसके साथ थीम बेस्ड पार्टी… यह नजारा दिखा सिटी पब्स में आर्गेनाइज वीकेंड नाइट पार्टी का। जहां अलग-अलग थीम पर पार्टी लवर्स ने सेलिब्रेशन किया। पार्टी में शहर के जाने-माने ज्वेलर्स और बिजनेसपर्सन फेवरेट नंबर्स पर देर रात तक झूमते दिखे।

पार्टी में डीजे अमित और गौरव ने अपनी स्टाइल में बॉलीवुड टिपिकल म्यूजिक नंबर्स को प्ले किया। रेट्रो थीम पर हुई पार्टी में 80 के दशक के गानों पर सभी ने खूब ठुमके लगाए।
पार्टी में सभी ने खूब एंजॉय किया
पार्टी लवर्स की डिमांड पर डीजे ने सॉन्ग्स का मैश अप भी प्ले किया। इसमें चन्ना मैरेया, नशे सी चढ़ गई, दर्द डिस्को, बदतमीज दिल को प्ले किया। देर रात तक चली पार्टी में सभी ने खूब एंजॉय किया।





