हाइवे पर गिट्‌टी के ढेर से टकराकर पलटी बस, शीशे तोड़ घायलों को निकाला

जयपुर / घाटोल (बांसवाड़ा)। बांसवाड़ा के घाटोल में बुधवार को एक बस पलट गई जिससे करीब 25 यात्री घायल हो गए। धमाका सुन ग्रामीण वहां पहुंचे। बस में फंसे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ कर फंसे घायलों व यात्रियों को निलाला। जानिए कैसे हुआ हादसा …
हाइवे पर गिट्‌टी के ढेर से टकराकर पलटी बस, शीशे तोड़ घायलों को निकाला
– भारत ट्रेवल्स की स्लीपर कोच जयपुर से बांसवाड़ा आ रही थी। नेशनल हाइवे 113 पर पड़ोली गोवर्धन में ब्रिज पर गिट्टी व मिट्‌टी पड़ी थी। बस गिट्टी के ढेर से टकरा कर पलट गई। इससे यात्री बस के अंदर फंस गए।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

– जोर का धमाका सुन ग्रामीण वहां आ गए। बस में फंसे यात्रियों के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें निकालने में एक घंटे का समय लग गया।
– ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। थोड़ी देर में वहां एंबुलेंस पहुंच गई जिससे घायलों को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल भिजवाया गया।

Back to top button