हवाई सेवा शुरू होते ही कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में ही…

देश में घरेलू विमान सेवाएं शुरू होने के बाद हवाई सफर करने वालों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही हवाई अड्डों पर अपनाई गई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं सरकार ने विमान सेवाएं शुरू करने में कोई जल्दबाजी तो नहीं कर दी। मंगलवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली से लुधियाना का सफर करने वाले एक यात्री में कोरोना वायरस पाया गया। बुधवार को एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट से सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

इससे पहले चेन्नई-कोयंबतूर इंडिगो फ्लाइट पर सवार यात्री में भी कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसके बाद इंडिगो ने फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सेवा से हटा लिया और आइसोलेशन में भेज दिया। अब कंपनी फ्लाटइ में सवाल यात्रियों से सम्पर्क कर उन्हें भी 14 दिन से आइसोलेशन में जाने की सलाह दे रही है।

24 घंटे में कुल 6387 नए केस: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6387 नए केस सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 1,51,767 पहुंच गया है। इनमें से 83004 एक्टिव केस हैं यानी इतने लोगों का इलाज जारी है। अब तक कुल 64425 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

कर्नाटक में एक जून से खुलेंगे मंदिरों के कपाट: कर्नाटक में 1 जून से आम जनता के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब लॉकडाउन के चलते देशभर में दो महीने से धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात के बाद प्रदेश के धार्मिक मामलों के मंत्री कोटा श्रीनिवास ने यह ऐलान किया है।

Back to top button