भाई ने अपनी ही बहन को बनाया हवस का शिकार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक ने तीन साल की मासूम चचेरी बहन को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। तड़के बच्ची के अचानक बिस्तर से अचानक गायब होने से परिवार से लेकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। कई घंटे के प्रयास के बाद बच्ची मिली तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पटेलनगर क्षेत्र में मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची बुधवार तड़के करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। मां ने बेटी को गायब पाकर परिवार को जगाया। काफी ढूंढने के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लगा तो 100 नंबर पर सूचना दी गई।
बच्ची से बातचीत हुई तो तहेरे भाई (ताऊ का लड़का) की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने बिना देर किए रिश्तों को कलंकित करने वाले आरोपी को दबोच लिया। पहले तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। बाद में पूरा सच उगल दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पोस्को अधिनियम में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि 22 साल का यह आरोपी नशे का आदी है। नशा बेचने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। आरोपी बच्ची को लड्डू खिलाने के बहाने घर से ले गया था।





