हरियाणा मानसून: कई जिलों में तेज बारिश, आज भी आसार

पानीपत |प्रदेश में मंगलवार को भी बरसात हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज। रेवाड़ी में सर्वाधिक 62 और जींद में 32.3 मिलीमीटर पानी गिरा। इससे कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। महेंद्रगढ़ में 27.6, भिवानी में 25.9, कैथल में 21, करनाल में 12.6, कुरुक्षेत्र-रोहतक में 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। पानीपत, हिसार सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की चौथी लाइन करनाल से होकर गुजरी है। इससे एक-दो दिन अच्छी बारिश हो सकती है।
हरियाणा मानसून: कई जिलों में तेज बारिश, आज भी आसार
 
सरकार ने सभी डीसी को दिए निर्देश- बाढ़की आशंका वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करें
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में अगले 3-4 दिन तेज बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को एडवाइजरी जारी की है।
इसमें जिला प्रशासन और डिवीजनल कमिश्नरों से कहा गया है कि यमुना, घग्घर समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। इस कारण बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में पहले से सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। यहां रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही अन्य जरूरी संसाधन जुटाकर रखें। संबंधित इलाकों में मुनादी भी कराई जानी चाहिए। गुड़गांव में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
Back to top button