हरियाणा: घर के सामने टहल रही दो महिलाओं पर एसिड अटैक, आरोपी फरार


क्या है मामला
कुरुक्षेत्र के हरगोविंद नगर में रहने वाली दो महिलाएं गुरुवार को घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग वहां आए। पीछे बैठे शख्स ने महिलाओं पर एसिड फेंका। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। महिलाओं को चेहरे पर तेज जलन महसूस हुई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। महिलाओं के नाम कंचन और सरिता हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बाइक चलाने वाला शख्स ने हेल्मेट पहन रखा था। एसिड बाइक पर पीछे बैठे हुए शख्स ने फेंका था।