हमेशा शेप में बने रहेंगे आपके ब्रेस्‍ट, अब अपना ले ये तीन घरेलु उपाय

स्तनों का विकास जीवन भर चलता है। स्तन जो कि एडीपोस और ग्लेनड्यूलर नामक कोशिका जिससे हार्मोन रिसेप्टर जुड़े हुए होते हैं, के द्वारा बने होते हैं। एडीपोस टिश्यू एक तरह का फैटी टिशु है जो ब्रेस्ट को भरता है जबकि ग्लेनड्यूलर टिश्यू या ब्रेस्ट टिशु स्तनों में दूध का निर्माण करता है। शरीर में हार्मोन के बदलाव के कारण यह टिशु फैलने लगते हैं और ब्रेस्ट एक समय के बाद बड़े दिखने लगते हैं। ब्रेस्ट कई कारणों से बढ़ सकते हैं। अगर स्तन बहुत ज्यादा बड़े हो जाते हैं या ढीले होने लगते हैं तो यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है और आपको इससे दैनिक जीवन में भी असुविधा होने लगती है। इसलिए ब्रेस्ट का एक सही आकार होना महिला के लिए बहुत जरूरी है।

नीम और हल्दी
स्तनपान के समय ब्रेस्ट का आकार सूजन के कारण बढ़ जाता है। हल्दी और नीम का मिश्रण एक आयुर्वेदिक उपाय है जिससे आप ब्रेस्ट की सूजन को कम कर सकती हैं और उन्हें सही आकार का बना सकती हैं। इस उपाय के लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियां 4 कप पानी में गलाएं। अब इस मिश्रण को छान ले और दस मिनट तक रखे रहने दें। अब इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और थोड़ा सा शहद भी मिला ले। इस मिश्रण को अच्छे से घोल लें और गरम-गरम ही इसे पी जाएं। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए कुछ महीनों के लिए इस उपाय को करते रहे।

फिगर कम करने के उपाय एग वाइट
एग व्हाइट को ब्रैस्ट कम करने के लिए बेस्ट होम रेमेडी माना जाता है। यह आपकी चेस्ट के हिस्से को टाइट करता है और ट्रिम करने में मदद करता है जिससे आपके ब्रेस्ट कम साइज के दिखाई देते हैं। इसको ब्रेस्ट पर लगाने के लिए अंडे से एग व्हाइट को अलग कर लें और इस को एक स्मूथ क्रीम बनने तक व्हिस्क (फेटे) करें। अब इस क्रीम को अपने ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से में लगा ले। इसे 30 मिनट तक लगे रहने दे। अब एक प्याज का जूस बना ले और उसे एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इस प्याज के जूस से एग व्हाइट को साफ करें। फिगर कम करने के लिए इसको रोजाना दिन में एक बार करें

तेल की मालिश भी है कारगर
मालिश ब्रेस्ट कम करने का एक बहुत अच्छा और कारगर उपाय है। इस प्रक्रिया के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसे आप आराम से अपने घर में कर सकती हैं। मालिश करने के लिए पहले अच्छे से नहा ले और शरीर को सुखा लें। ब्रेस्ट कम करने के आयल को एक कटोरी में लें और इसे थोड़ा सा गर्म कर ले। आप तिल का तेल, नारियल या ऑलिव ऑयल ले सकतीं हैं। अब गुनगुने तेल को अपने ब्रेस्ट पर लगायें और गोलाकार तरीके से इस से मालिश करें। करीब 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। 20 मिनट तक तेल लगे रहने दें और उसके बाद एक टिशू पेपर से अतिरिक्त तेल को पोंछ दें। ब्रेस्ट कम करने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करें। मालिश करने के तुरंत बाद टाइट ब्रा पहनने से बचें और करीब 30 मिनट तक ब्रा न पहने।

Back to top button