हनीमून के लिए ये जगह है बेहद खूबसूरत, देखते ही हो जाएंगे रोमांटिक

शादी के बाद अगर आप हनीमून प्लान कर रहे और पत्नी के साथ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह जाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे। नए जोड़े के लिए वियना एक बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन है। यह शहर बेहद ही रोमांटिक और खूबसूरत है। लड़कियां यहां आने के बाद खुद को परी से कम नहीं समझती। शहर को कुछ इस तरह से सजाया गया है जिसे देख आप भी रोमांटिक हो उठेगें। तो आइए जानते है, आखिर क्या है वियना की खासियत 

वियना के शाही महल,कॉफी हाउस,संग्राहालय फूलों के खूबसूरत बाग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस शहर में नए शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत कुछ ऐसा उपलब्ध है,जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है बचपन की परियों की कहानी,राजाओं का महल सबकुछ सच हो रहा है।यहां की खूबसूरती के बीच हनीमून का आनंद लेना बेहद शानदार होता है।
यहां के खुशनुमा माहौल में नए जोड़े को प्राइवेसी ज्यादा मिलती है। बता दें नवविवाहितों को लुभाने के लिए यहां बहुत खूबसूरत चीजे हैं। जो लोगों को अपने तरफ लुभाती है।यहां की पत्थरों से बनी गलियां और घूमाव दार सड़के और पुराने जमाने की बनी पेंटिग,सड़को के किनारे घोड़ा गाड़ी पर सवार कपल को देखना बहुत ही रोमांचक दृश्य होता है।
बसंत आते ही वियाना की खूबसूरती जादुई तरीके से बढ़ने लगती है। हनीमून मनाने वालों के लिए इसे बेहतर जगह क्या होगा। वियाना का यह नजारा लोगों के दिल को छू लेता है। यहां वॉक्सगार्टन बगीचे में 400 किस्म के गुलाब के फूल खिलते हैं। फूल की खूशबू आस-पास के माहौल को रोमांटिक बना देती है। फूलों की खूशबू से लोग आकर्षित होकर वहां पहुंच जाते है।
रोमांस में डूबे लोगों के लिए यहां बहुत सी ऐसी चीजें है जो उनके हनीमून को यादगार बना देती है। वहां की परंपरागत घोड़ा गाड़ी की सवारी जो लोगों को वहां की हवेलियां और महलों की सैर कराता है। घोड़ा गाड़ी की सवारी करते नए कपल खुद को राजा-रानी से कम नहीं समझते।
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अंगूर के बगीचे सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। पर्यटक इस बगीचें में घूमने और यहां के मीठे अंगूर को चखने के लिए जरूर आते हैं। वियना में भारतीय लोगों की पसंद का शुद्ध शकाहारी भोजन मिलता है।





