
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रेमचंद गुड्डू कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूचना के बाद स्वास्थ की टीम कोरोना की जांच करने गुड्डू के घर पहुंची। जानकारी के अनुसार परिवार के किसी अन्य सदस्य में इस बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए गुड्डू को सांवेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का भावी उम्मीदवार माना जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क भी आरंभ कर दिया है। बताया जाता है कि वे कुछ दिन पहले सांवेर में जनसंपर्क करने पहुचे थे। इसी दौरान किसी काेरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में वे आए।