स्वाइप ने लॉन्च किया बेहद सस्ता डुअल सिम 4G VoLTE फोन

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप ने लॉन्च किया है बेहद सस्ता डुअल सिम 4G VoLTE फोन कनेक्ट स्टार जिसे कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है।
स्वाइप दे रहा है सबसे सस्ता फोन
जो लोग इसे खरीदना चाहते है वे इसे ऑनलाइन Shopclues.Com पर ही मंगा सकते है। कुछ दिनो के बाद यह ऑफलाइन भी उपलब्ध हो सकेगा। यह एक डुअल सिम 4G VoLTE फोन है। इस फोन के साथ अच्छी बात ये है कि इसके साथ कंपनी जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भी दे रही है। जो कि 31 मार्च तक ही उपलब्ध है। कंपनी ने फोन की कीमत सिर्फ 3,799 रुपये रखी है।
क्या है फीचर्स
डिस्प्ले- 4 इंच (FWVGA)
कैमरा – 5MP/1.3MP
रैम – 1GB
मेमोरी -16GB
प्रोसेसर- 1GHz Quad Core
बैटरी – 1800 mAh
एंड्रॉयड -6.0 मार्शमैलो





