स्टेशन के बाहर गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या

-
कोटा।भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और प्रॉपर्टी व्यवसायी दुर्गेश मालवीया की गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। काफी नजदीक से उनके सिर में दो गोली मारी गई। उन्हें घायलावस्था में एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों हत्यारे का अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उनके एक प्लॉट पर कब्जा हा़े गया था, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से वे तनाव में थे।
– पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय दुर्गेश गुरुवार की रात को करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर सुलभ शौचालय के सामने अपने दोस्त भाजपा नेता मंगेश कुमावत के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान हेलमेट पहने हुए एक व्यक्ति उनके नजदीक आया। उसके चेहरे पर भी रुमाल बंधा थे। उसने दुर्गेश के सिर पर नजदीक से दो फायर कर दिए। फायर होते ही बाजार में सनसनी मच गई।न थियेटर में ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।ये भी पढ़े: सरकार ने माना- नोटबंदी, जीएसटी और कर्जमाफी से ग्रोथ को लगा बड़ा झटका
खूनसे सन गई सड़क, हर तरफ दहशत
जिस जगह पर गोली मारी गई, वहां पूरी सड़क खून से सन गई। गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जहां फायरिंग हुई, वो सुनसान जगह नहीं है। वहां पर लोगों की हर समय आवाजाही बनी रहती है। ऐसी जगह पर इतने बेखौफ होकर फायरिंग करने की घटना ने पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।चीखों से गूंज उठा एमबीएस
दुर्गेशके परिजन, दोस्त और भाजपा के कार्यकर्ता एमबीएस पहुंचे। जहां कुछ देर में उसकी मौत की सूचना से एमबीएस अस्पताल चीखों से गूंज उठा। किसी को कुछ समझ में नहीं रहा था कि आखिर दुर्गेश को किसी ने क्यों मारा? दुर्गेश की बहन बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जिसे परिजन बमुश्किल संभाल रहे थे। इधर, बड़े भाई ओमप्रकाश की भी रो-रोकर हालत खराब हो रही थी।पुलिसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सर्च ऑपरेशन शुरू
पुलिसटीमें देर रात तक इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी रही। एएसपी अनंत कुमार, डीएसपी शिव भगवान गोदारा सहित आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाश को पहचानने और उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीमें इलाके के लोगों से पूछताछ करने और बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।पांच दिन में दूसरा मर्डर, दंपती हत्याकांड भी नहीं सुलझा
शहरमें लगातार हत्याओं का सिलसिला चल रहा है। पांच दिन में यह दूसरा मर्डर है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 6 अगस्त को कुन्हाड़ी इलाके में भाई महावीर ने छोटे भाई रामप्रताप को सरियों और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। वहीं, इसके पहले स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 15 जुलाई को रेलवे से रिटायर्ड बजरंग सिंह नरुका और उनकी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के 26 दिन निकल जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी।





