सोने की नहीं वो तो मकान बनाने वाली र्इंट निकली

make-fake-pirate-w-300x200कानपुर। सस्ते में सोने की ईंट दिलाने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने गिरोह के दो साथियों को दबोच लिया जबकि‍ तीन अभी फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने शातिरों से नगदी व नकली सोने की ईंट भी बरामद की है।

पनकी निवासी रज्जन को उसी के मकान में किराये पर रहने वाले मनोज ने झांसा देकर जमीन से निकली सोने की ईंट बता कर अपने जाल में फंसा लिया। धोखा देने के लिए उसने ईंट की खुरचन बताकर असली सोना दिखाया। जाँच में सोना ठीक होने पर रज्जन ईंट खरीदने को तैयार हो गया था। उसे डेढ़ लाख में दो किलो सोने की ईंट थामा दी। लेकिन बाद में ईट नकली निकली।

शिकायत पर मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने गिरोह के दी साथियों को दबोच लिया। जबकि तीन फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि विशम्भर व योगेश बाजपेई को पकड़ा गया है। जबकि मनोज, हरनाम व मोती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह दुसरे प्रदेश में भी वारदात कर चूका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button