सोनी ने लॉन्च ने किया PS4 स्लिम गोल्ड एडिशन

नई दिल्ली: साल की शुरुआत में जापान की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने अपना PS4 का Slim गोल्ड एडिशन में पेश किया था, वही उस समय यह बताया जा रहा था कि, यह अभी सिर्फ अमेरिका में ही लॉन्च हुआ है. जिसे उपभोक्ता सिर्फ 9 जून से 17 जून तक ही खरीद सकते थे.

इसकी कीमत 249 डॉलर (यानि 16,000 रुपए) रखने को कहा गया था. जोकि पहले के ब्लैक PS4 स्लिम से कम है. जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक PS4 स्लिम की कीमत 299 डॉलर (यानि 19,000 रुपए) थी.
ये भी पढ़े: OS 11 के 5 फीचर्स जो बदल देंगे आपके iPhone इस्तेमाल करने का तरीका
फिलहाल अभी कम्पनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उसे अमेरिका के अलावा किसी ओर देश में पेश होगा या नहीं.





