सोनिया गांधी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- राहुल जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. उन्होंने कहा, ‘आप यह सवाल कई सालों से पूछ रहे हैं लेकिन अब यह होने जा रहा है.’सोनिया गांधी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- राहुल जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ऑटो-बायोग्राफी के लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक दिवाली के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुने जा सकते हैं. खबर है कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी जल्दी ही यह फैसला लेने वाली है.

माना जा रहा है कि राहुल गांधी का चयन बिना किसी विरोध के हो जाएगा. पिछले हफ्ते ही मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि सिर्फ मां और बेटे ही अध्यक्ष बन सकते हैं.

Back to top button