सेंध लगाकर मोबाइल शॉप में चोरी कर रहे थे, एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा

सुलतानपुर। शनिवार की रात मोबाईल शॉप में सेंध लगाकर चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक चोर को धर दबोचा। जबकि मौका पाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए।ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेजने की कार्यवाही की है।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर चौराहे का है। जहाँ पर बीती रात एक पिकअप में सवार होकर शातिर चोर चोरी की घटना को अंजाम देने आये थे। चोरों ने चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर निशाना बनाया।चोरी करते वक़्त पडोसी दुकानदार नींद से जाग गया।और उसने दुकान मालिक को फोन से इसकी सूचना दी।जिसके बाद दुकान मालिक मौके पर आ गए।ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया। दुकान मालिक सन्तोष कुमार का कहना है कि चोरी करने आए अज्ञात पिकअप सवार लोग दुकान से चोरी का सामान लेकर भागने में सफल हो गए। जबकि उसी में से एक शातिर चोर को मौके से पकड़ लिया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चोर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोर के पास से एक अदर इनवर्टर व एक अदद बैटरी लुमिनस कंपनी की मौके से बरामद कर लिया गया जबकि अन्य अभियुक्त फरार हो गए ।पकड़े गए चोर की पहचान मोहम्मद शिबू पुत्र फरियाद अली निवासी ग्राम हनुमानगंज थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरीराम यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अन्य की तलाश की जा रही है।
फ़ोटो कैप्शन- पकड़ा गया चोर और काटी गई सेंध

Back to top button