सेंट्रल स्कूल में 9th की स्टूडेंट ने घर में लगाई फांसी, परिजन बोले भूत-प्रेत का चक्कर

ग्वालियर.सेंट्रल स्कूल में 9वीं की स्टूडेंट अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली। CRPF में पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी मां के साथ रह रही थी। खुदकुशी के वक्त घर में बूढ़ी नानी अकेली थी, मां छोटे भाई को लेकर बाजार गई थी। वह लौटी तो बेटी को फांसी पर लटका देख बेहाल हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

– 14 साल की नेहा के पिता सुनील सिंह राजावत CRPF में थे और 1.5 साल पहले उनका निधन हो गया था। उनकी पत्नी बेटी और बेटा अपनी नानी के साथ दीनदयाल नगर में जोश बेकरी के पास रहते थे।
– सोमवार देर शाम नेहा की मां और छोटा भाई बाजार चले गए थे बुजुर्ग नानी घर में अकेली रह गई थीं जो अकेली बिस्तर से उठ नहीं सकती थीं। इसी बीच नेहा घर के पिछले कमरे में गई और दुपट्टे से फांसी लगा ली। मां लौट कर आई तो बेटी को फांसी पर लटका देख उसकी चीख निकल गई, आवाज सुन पड़ोसी आए और उस पुलिस को सूचना दी।
– पुलिस ने मंगलवार सुबह मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद महाराजपुरा पुलिस ताने के TI अजीत सिंह चौहान ने बताया कि नेहा बीमार रहने लगी थी और इससे बेहद निराश थी।
– जबकि नेहा की मां व दूसरे परिजन इसे भूत-प्रेत का प्रकोप मान रहे थे। उनका कहना है कि, इस बाधा को दूर कराने के लिए वह कोशिश कर रहे थे, कुछ कर पाते इससे पहले ही नेहा ने खुदकुशी कर ली।





