सूर्य प्रताप शाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीजेपी समर्थक-पुलिस में हुई झड़प

a1137-300x233गोरखपुर, 25 अक्‍टूबर. बीजेपी के पर्वू प्रदेश अध्‍यक्ष सूर्य प्रताप शाही को आज गोरखपुर जिले के कसया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कसया में तनावपूर्ण स्थिति होने के बाद भी शाही वहां लोगों से मिलने जा रहे थे। बता दें कि बीते दिन मुहर्रम के जुलूस के दौरान कसया में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इस वजह से बाजार भी बंद करना पड़ा था। वहीं, शाही को गिरफ्तार किए जाने के दौरान बीजेपी समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।

बताते चलें कि दो दिन पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की फतेहपुर के मंडवा गांव में जाने की योजना सफल नहीं हो सकी। रायबरेली से फतेहपुर जा रहे बाजपेयी को फतेहपुर की सीमा पर रोक लिया गया था। फतेहपुर सीमा पर रोके जाने के बाद बाजपेयी ने कहा था कि फतेहपुर के मंडवा गांव की घटना बेहद निंदनीय है। इसमें पुलिस और गुप्तचर विभाग फेल रहा। यहां पर थानाध्यक्ष और दारोगा ने दुर्गा प्रतिमा के परंपरागत मार्ग को रोका। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नहीं डाला गया। उन्होंने डीएम से इस घटना की पारदर्शी जांच की मांग रखी।

मंडवा गांव में हुई थी हिंसा
बाजपेयी ने कहा था कि घटनाओं के बाद सीएम कोष से दी जाने वाली राहत राशि पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष को अधिक राहत राशि दी जा रही है। सीएम कहते हैं कि घटनाओं के सीधे जिम्मेदार डीएम एसपी होंगे। कन्नौज में रोज घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद वह कन्नौज रवाना हो गए। फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने के मंडवा गांव में दशहरा के के दिन उस समय दो वर्गों में संघर्ष हो गया था जब दुर्गा प्रतिमायें विसर्जित करने के लिए गंगा तट पर ले जाई जा रही थी इस घटना के बाद से मंडवा एवं उसके आसपास के गांव में अब भी तनाव पूर्ण माहौल बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button