सुबह-शाम की ठंडी हवा से लुढ़का लखनऊ का पारा, यूपी में कई जनपदों में शीतलहर का अलर्ट

 यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है। पहाड़ों से आ रहीं हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। शहर में जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं मेरठ में आठ डिग्री तक पारा लुढ़क गया। वहीं पश्चि‍मी यूपी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पश्चि‍मी ने कई जनपदों में गलन बढ़ा दी है। सुबह-शाम ठंडी हवा कंपकपी बढ़ा रही है। वहीं दिन में धूप भी बेअसर हो रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अभी कई दिनों तक मैदानी इलाकों में रहेगा।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सि‍यस रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से .9 डिग्री अधिक रहा। वहीं हरदोई में अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री, कानपुर सिटी में 4 डिग्री, गोरखपुर का 5.8 डिग्री, बहराइच में 7.4 डिग्री, बरेली में 6.5 डिग्री, शाहजहांपुर में 5.5 डिग्री, नजीमाबाद में 6 डिग्री व मेरठ में आठ डिग्री तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रहीं हवाएं अभी गलन में इजाफा करेंगी। पश्चि‍मी यूपी के कई जनपदों में मंगलवार से शीतलहर चलेगी। हवा चलने से शहर के प्रदूषण में कमी आई। ऐसे में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 192 दर्ज किया गया।

इन जनपदों में अलर्ट

पश्चि‍मी यूपी के कईजनपदों में मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 12 व 13 जनवरी को लेकर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में आदि इलाकों का अलर्ट किया गया है। यहां ठंडी हवा का प्रकोप ज्यादा रहेगा। इसके अलावा राज्य भर के अन्य जनपदों में भी पारा में गिरावट आएगी। राजधानी में शाम को ठंडी हवा व कोहरा ने ठंड बढ़ा दी।

तापमान में जारी उतार-चढ़ाव

शहर में पहली जनवरी को न्यूनतम पारा शून्य के करीब .5 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। पांच जनवरी को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं छह जनवरी को 28.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। इसके बाद पारा में गिरावट शुरू हुई। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं आठ जनवरी को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से .5 डिग्री कम रहा। वहीं नौ जनवरी को 22.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.6 अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डग्री अधिक रहा। वहीं 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.8डिग्री अधिक रहा।

Back to top button