चिट फंड घोटाला: टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कोलकाता : लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। चिट फंड घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।सुदीप बंदोपाध्याय

सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

इससे पहले सुदीप बंदोपाध्याय सीबीआई कार्यालय पहुंचे जहां उनसे रोज वैली चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में पार्टी के एक और सांसद तापस पाल को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद यह पहली बार है जब बंदोपाध्याय से इस मामले में पूछताछ की गई।

सवाल पूछे जाने पर बंदोपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने कहा है कि मैं यह जानने के लिए सीबीआई की पूछताछ का सामना करने आऊंगा कि मेरे खिलाफ क्या है।

उन्होंने मोदी सरकार पर अपने और तृणमुल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। रोज वैली घोटाले में शारदा घोटाले की तुलना में अधिक पैसा शामिल था। टीएमसी सांसद तापस पॉल को भुवनेश्वर में विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।

Back to top button