सुंदरकांड कर मनाया गया स्थापना दिवस

सुलतानपुर, 14 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। सुंदरकांड व खिचड़ी भोज का आयोजन करते हुए गोमती हॉस्पिटल का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान फिजीशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आरए वर्मा एवं हॉस्पिटल की संचालिका पल्लवी वर्मा मित्रों इस दौरान अपने सम्बोधन में पल्लवी वर्मा ने कहा कि एक छत के नीचे जनपद के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। हास्पिटल में वेंटिलेटर और डायलिसिस की सुविधा भी शुरू हो गई है। जनपद के सभी लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से दिन प्रतिदिन चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। साथ ही सच्चे मन से जनपदवासियों की सेवा की जा रही है। इस दौरान विभिन्न जानने वालो का बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर भाजपा के काशी प्रांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. सीता शरण त्रिपाठी, भावना सिंह, डॉ. आरआर मिश्र, डॉ. एसएम वर्मा, डॉ. कुलदीप पांडये, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, करुणा शंकर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य सुनील वर्मा, मनोज चतुर्वेदी, आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, राजेश मिश्रा, विजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, राम भवन मिश्रा, अर्जुन सिंह, विजय सिंह, लालजी वर्मा, रवि वर्मा, आकाश सिंह, निर्भय सिंह, दिनेश दूबे, सुरेश मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, अशोक वर्मा समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button