सीरिया में मारे गए आईएस ज्वाइन करने वाले केरल के पांच युवक

सीरिया में आईएस ज्वाइन करने वालेे पांच केरल के मालाबार इलाके के पांच नागरिक मारे गए हैं। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते चार महीने में सीरिया में मारे गए आतंकियों में पांच लोग केरल के भी शामिल हैं। इन 5 मौतों को मिलाकर अब तक सीरिया में आईएस के साथ मारे गए आतंकियों में से 10 केरल के लोग मारे जा चुके हैं।सीरिया में आईएस ज्वाइन

एक मीडिया खबर के मुताबिक यह लोग सीरिया में आईएस के साथ आतंकियों गतिविधियों में लिप्त थे। मामले केझिकोड के युवक की मौत की खबर उसके परिवारजनों तक पहुंच चुकी है। वह बहरीन नौकरी के लिए गया हुआ था। और जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उसने जल्दी से पैसे कमाने की लालच में आईएस ज्वाइन कर लिया।

बताते चलें कि मुहादिस नामक के व्यक्ति की सीरिया के अलेप्पो में मौत हो गई जो मालापुरम जिले का रहने वाला था। उसका परिवार 5 साल पहले वनियामबालम में रहने गया था। उसका भाई मनफ बहरीन में काम करता था। वह अपने भाई की मौत की खबर बताने एक महीने पहले घर आ गया था। खबर के अनुसार वह फरवरी में आतंकी अभियान के खात्मे के दौरान अलेप्पो में मारा गया था।

इनके अलावा कन्नुर और कोझिकोड के रहने वाले दो लोग सीरिया में आतंकी अभियान में मारे गए हैं। पुलिस सर्कल में इन्हें बहरीन ग्रुप के नाम से जाना जाता था।
बता दें कि इससे पहले पांच अन्य में केरल निवासी हफीसुद्दीन, मुर्शिद, याहया, शाहजीर और अबु ताहिर आईएस के लिए लड़ते हुए मारे गए थे।

Back to top button