सीयूएसएटी ने आज होने वाली कैट परीक्षा से पहले दिल्ली में सेंटर बदला

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी (सीयूएसएटी) ने कैट 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए नई दिल्ली में परीक्षा केंद्र बदल दिया है।

यूनिवर्सिटी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को नई दिल्ली केंद्र आवंटित किया गया है, उन्हें अपने कैंडिडेट प्रोफाइल से अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने चाहिए और शनिवार से संशोधित स्थान, एचआरएल डिजिटल साल्यूशन पर परीक्षा देने के लिए उपस्थित होना चाहिए।

यूनिवर्सिटी ने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले नए आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें।

यूनिवर्सिटी के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कामन एडमिशन टेस्ट 2026 की परीक्षाएं नौ, 10 और 11 मई को आयोजित की जाएंगी।

सत्यापन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, उम्मीदवारों को एक प्रिंटेड प्रोविजनल एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो आइडी या डिजीलाकर दस्तावेज लाना आवश्यक है।”

स्वीकृत आइडी प्रमाणों में आधार/ई-आधार (रंगीन प्रिंट), वोटर आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड और स्कूल या कालेज आइडी शामिल हैं। परीक्षा हाल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

Back to top button