सीतापुर के एल 1 हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, वीडियो वायरल

सीतापुर : जिले के कोविड अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के दावों पर सवाल खड़े करते हुए एक मरीज ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है।
वीडियो में मरीज ने कोविड अस्पताल में फैली तमाम अव्यवस्थाओं को दर्शाया है और कोविड प्रोटोकॉल पर स्वास्थ्य महकमे के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी वीडियो में दिखाए गए तथ्यों को झुठलाते हुए मरीजों के इलाज की तमाम व्यवस्थाएं होने की बात कह रहे हैं।
कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए स्थापित किए गए एल-1 हॉस्पिटल खैराबाद में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। इस अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें उसने मरीजों को जमीन पर पड़े गद्दे पर भर्ती करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न करने का भी आरोप लगाया है। की धज्जियां उड़ने का आरोप लगाया है। वीडियो में मरीज ने कहा है कि यहां महिला मरीजों को एक कमरे में जमीन पर पड़े गद्दों पर लेटाया जा रहा है जिनपर बेडशीट भी नहीं है। यहां एक कॉमन टॉयलेट है, उसी का सभी को इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था का हाल भी बहुत बेहतर नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा लगातार कोविड मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं होने का दावा करते आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो ने सब दावों की पोल खोल कर रख दी है। सीएमओ लगातार अधिकारियों व लोगों को भ्रमित करने का काम करते आ रहे हैं। वह कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा मीडिया को बताने में भी आनाकानी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के पास किसी को जाने की इजाजत नही है, शायद यही वजह है की सीएमओ ने वहां भी अपनी मनमानी कर दी। लेकिन जागरूक कोरोना संक्रमित मरीज ने वीडियो वायरल कर उनके कारनामो को उजागर कर दिया। हालांकि इन सबके बीच सीएमओ व अन्य अधिकारियों द्वारा एल 1हॉस्पिटल में तमाम सुविधाएं होने का दावा किया जा रहा है।





