सीतापुर एसपी आवास से लेकर तमाम थानों को किया गया सैनेटाइज

सीतापुर : पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के आदेश पर रविवार को समूचे जनपद में थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन विभाग द्वारा अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
इस दौरान बाजार छोटा हाथी बिसवां, तहसील बिसवां, रोडवेज बस स्टैंड, थाना रामपुर मथुरा, थानगांव, सदरपुर, पुलिस चौकी बहादुरपुर महमूदाबाद, मिश्रिख, महोली, महिला थाना, पिसावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, एसबीआई बैंक महोली, सकरन, तंम्बौर, कस्बा तंम्बौर पुलिस चौकी, तहसील सिधौली, उप जिलाधिकारी आवास सिधौली, क्षेत्राधिकारी आवास, कार्यालय व कोतवाली सिधौली, थाना अटरिया, कमलापुर, संदना, पुलिस चौकी कोहनी घाट थाना संदना, पुलिस अधीक्षक आवास, जिला अस्पताल सीतापुर, थाना हरगांव, तालगांव, इमलिया सुल्तानपुर, खैराबाद, रामकोट, मछरेहटा, पुलिस चौकी झरेखापुर, काजी कमालपुर, पीआरबी 1782 व पुलिस लाइन हॉटस्पॉट एरिया को सेनेटाइज किया गया।





