
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी में सर्दी के दस्तक देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दिल्लीवासियों के लिए बेहद अनूठे अंदाज़ में ये घोषणा की है।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘ठंड आ गयी है। मफ़्लर निकल गया। आप भी अपना ख़याल रखें।’देखिये केजरीवाल के इस ट्वीट को राजस्थान पत्रिका के सीनियर कार्टून जर्नलिस्ट अभिषेक तिवाड़ी की नज़र से।
ठंड आ गयी है। मफ़्लर निकल गया। आप भी अपना ख़याल रखें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) 8 December 2016